संभल- तालाब में डूब कर दो किशोरियों की दुखद मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तालाब में डूब कर दो किशोरियों की दुखद मौत….दोनों किशोरियां तालाब के किनारे से मिट्टी निकालने गई थी इसी बीच पैर फिसलने से दोनों किशोरियां तालाब में डूब मौत

संभल – संभल जिले के असमोली थाना इलाके के गांव में तालाब में डूब कर दो किशोरियों की दुखद मौत हो गई दोनों किशोरियां तालाब के किनारे से मिट्टी निकालने गई थी इसी बीच पैर फिसलने से दोनों किशोरियां तालाब में डूब गई और उनकी मौत हो गई दोनों मृतकाएं आपस में रिश्ते की बहनें बताई जा रही है दोनों किशोरियों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं एसडीएम ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

दो किशोरियों की तालाब में डूब कर मौत का पूरा मामला असमोली थाना इलाके के ग्राम गरवारा का है बताते हैं कि गांव निवासी 13 वर्षीय आफिया और 11 वर्षीय रोशनी बुधवार को पड़ोस की महिलाओं के साथ तालाब किनारे मिट्टी लेने गई थी दोनों ही किशोरियां आपस में रिश्ते की बहनें हैं दोनों किशोरियां महिलाओं के साथ मिट्टी की खुदाई कर रही थी इसी बीच तालाब किनारे की चिकनी मिट्टी से दोनों का पैर फिसल गया और गहरे तालाब में डूब गई दोनों किशोरियों के तालाब में डूबने पर आसपास की महिलाओं ने शोर मचा दिया जिसके बाद गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों किशोरियों को रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकाला और आनन फानन में असमोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया दोनों किशोरियों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया वहीं इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है इस घटना के बाद परिवार के लोग बदहवास हालत में हैं एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि तालाब में डूब कर दो किशोरियों की मौत की जानकारी मिली है दोनों मिट्टी लेने गई थी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है बाहर हाल दोनों किशोरियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें