25 वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में किया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

आज माध्यमिक विद्यालयों की 25 वीं जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में किया गया।जिसमे जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शैलेश मिश्र (मुख्य सलाहकार भारत समाचार) रहे। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा राइफल शूटिंग रेंज का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर  लाल बहादर मिश्र, महेन्द्र सिंह, श्याम लाल, चन्द्र भूषण पाण्डेय,  शिव प्रकाश राजपूत, दिनेश कुमार, प्रशान्त त्रिपाठी, आमित त्रिपाठी, शुभनेत्र कुमार,कु.जागृति सिंह, शतेन्द्र कुमार, रामचन्द्र,  ललित कुमार, धनवन्तरि कुमार, मुलायम सिंह, रामहित त्रिपाठी, अमित यादव, पुनीत अग्रहरि, आदि शिक्षक एवं समस्त प्रतिभागी छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री रामसुभग त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रमा शंकर सिंह ने किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें