मेहता कॉलेज के प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

*मेहता कॉलेज के प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत*

*पूरे महाविद्यालय में शोक की लहर प्राचार्य प्रोफेसर सहित तमाम शिक्षक पहुंचे मृतक प्रोफेसर के घर*

भरवारी कस्बा स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रतिदिन की तरह अपने निवास हंडिया से बाइक से विद्यालय आ रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार डम्फर ने मेहता कॉलेज के प्रोफेसर की बाइक में टक्कर मार दिया है जिससे मेहता कॉलेज के प्रोफेसर की दर्दनाक मौत हो गई है मामले की जानकारी मिलते ही पूरे महाविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रबोध श्रीवास्तव ने शोक सभा आयोजित कर मृतक प्रोफेसर को शोक संवेदना व्यक्त किया है और तमाम शिक्षकों के साथ प्राचार्य पप्रयागराज के मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं जहां उनका पोस्टमार्टम हो रहा है मृतक प्रोफेसर के दो जुड़वा बेटी उम्र 7 वर्ष वा पत्नी को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली कोहराम मच गया है

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के हंडिया के रहने वाले लक्ष्मीकांत मिश्रा उम्र 48 वर्ष की भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में 8 वर्ष पूर्व प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी बेहद सरल मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी बुधवार को हंडिया से महाविद्यालय के लिए वह बाइक से निकले थे लेकिन रास्ते में सड़क हादसे में लक्ष्मीकांत मिश्रा की मौत हो गई है मौत की जानकारी मिलते ही पूरे महाविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई भवंस मेहता महाविद्यालय में छुट्टी घोषित कर दी गई है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें