राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा कार्यालयां, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया तथा महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ0 विश्राम, उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों एवं दर्शन पर प्रकाश डाला गया तथा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन-‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये‘‘ एवं ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ का गायन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गॉधी जी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा हैं। महात्मा गॉधी जी ने देश एवं विश्व को संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी देश को आजादी दिलायी जा सकतीं हैं। हम सबको महात्मा गॉधी जी के आदर्शों, सिद्धान्तों एवं दर्शन का अनुसरण करना चाहिए। महात्मा गॉधी जी ने सभी को साथ लेकर देश को एकता के सूत्र में बॉधा, जिसका परिणाम है कि भारत आजादी के इतने वर्ष बाद आज भी एकजुट है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी भरा जीवन है, उनका देश के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के स्वतन्त्रता सेनानियों ने सपना देखा था, कि देश में अन्तिम से अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी खुश एवं उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहें, हम लोग शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य निरन्तर करते रहें, यही स्वतन्त्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अपने सम्बोधन के दौरान वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि हम सब लोगों को महात्मा गॉधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन आदर्शों को अपनाना चाहिए। महात्मा गॉधी जी सत्य एवं अंहिसा के पुजारी थे तथा सामाजिक सद्भाव एवं स्वच्छता का संदेश दिया।  प्रधानमंत्री जी के आवाह्न पर महात्मा गॉधी जी की जयन्ती पर स्वच्छता पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब लोगों को अपना कार्य ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता के साथ करना चाहिए।
गोष्ठी को अंगद सिंह, भानु प्रताप सिंह व हयातुल्ला चतुर्वेदी ने महात्मा गांधी जी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो, सिद्धान्तों एवं जीवन-दर्शन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें