जुलूस में आने वालों के लिए कराई गई शरबत और ठंडा पानी की व्यवस्था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी*

शहर क़ाज़ी हज़रत मुफ्ती खुशनुद आलम एहसानी रज़वी साहब द्वारा ज़िला के अलग अलग इलाकों में शरबत और ठंडा पानी पिलाने का प्रबंध किया गया। शहर क़ाज़ी के पुत्र हज़रत मौलाना मुहम्मद मियां क़ादरी ने बताया कि इस्लाम में पानी पिलाना बहुत सवाब का काम है ।हदीस में आया है की हमारे पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया जब तेरे गुनाह ज़्यादा हो जाएं तो ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पानी पिलाया करो।उन्होंने बताया की हदीस के अनुसार जो दुनिया में प्यासे को पानी पिलाता है अल्लाह तआला उसे जन्नत में जन्नती पानी पिलाएगा। संस्था के अध्यक्ष हाफ़िज़ राहत खान क़ादरी ने कहा कि हमारी टीम के सभी साथियों ने बहुत मेहनत की है और इस पुण्य के कार को अच्छी तरह निभाया है ।संस्था के वरिष्ठ सदस्य मौलाना गुलाम यजदानी ने बताया की हमारी टीम ने मूरत गंज,कड़ा,देवी गंज, कमाल पुर,करारी, बराई बंधवा, चायल समेत कई स्थानो पर दूध का शरबत पानी की सबील लगाई और लोगो की सेवा की।
इस मौके पर संस्था के सदस्य हाफ़िज़ शहनवाज़,हाफ़िज़ ज़हीर ,मुहम्मद शोएब, फैज रजा कादरी,मुहम्मद राशिद,मुहम्मद आमिर,मुहम्मद आसिफ,मुहम्मद गुफरान मुहम्मद मोनिस आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें