फर्रुखाबाद
अवनींद्र कुमार , मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा जेल चिकित्सालय , जेल की फाइव स्टार रेटिंग पाकशाला और नारी बंदी वास (महिला जेल ) का निरीक्षण किया
। जेल चिकित्सालय में भर्ती 16 बंदियों के बारे में जेल चिकित्सा अधिकारी श्री विजय अनुरागी और फार्मासिस्ट श्री यादवेंद्र मोहन से गहनता से जानकारी की गई । प्रत्येक भर्ती बंदी मरीज को स्वयं जांच करके देखा । जेल के भोजनालय में भोजन रोटी बनते हुए देखी। बंदियों के भोजन में प्रयोग किए जा रहे श्रीअन्न के बारे में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद से चर्चा की । जेल में गेहूं के आते में मक्का और बाजरा के आटा के मिलाए जा रहे प्रतिशत के बारे में जानकारी की गई जेल अधीक्षक ने बताया की बंदियों के भोजन के आटा में 75 +15+10 के हिसाब से गेहूं, मक्का बाजरा का आटा मिलाकर रोटियों बनाई जा रही है । बंदी भी इसे बड़े चाव से पसंद कर रहे । बंदियों की बहुत सी पेट संबंधी दिक्कत कम हुई है । जेल अधीक्षक के अनुरोध पर महिला बैरक हेतु प्रति सप्ताह एक महिला चिकत्सक की ड्यूटी लगाई जाने के आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके कर दिए गए । नारी बंदी वास में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कई बुजुर्ग महिला बंदियों की शिकायत पर उनकी आंखों का परीक्षण किया तथा अंधता निवारण समिति के माध्यम से नजर के चश्मा वितरण कराए जाने के लिए जेल चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया । श्री अवनींद्र कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जेल के फाइव स्टार भोजनालय में बन रहे भोजन की गुणवत्ता , भोजनालय की सफाई व्यवस्था , चिकित्सा व्यवस्था और जेल की संपूर्ण सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान श्री अखिलेश कुमार जेलर, अवनीश कुमार डिप्टी जेलर, मुकेश गौड़, सरोज देवी उपकारापाल उपस्थित रहे ।








