फतेहगढ़
एसएन साबत पुलिस महानिदेशक/ महानिरीक्षक कारागार , शिवहरी मीना, प्र.डीआईजी जेल, कानपुर परिक्षेत्र, ए. के. सिंह डीआईजी जेल मुख्यालय, विकास कुमार पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, सतीश चंद, सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला जेल का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पी. एन.पांडेय वरिष्ठ जेल अधीक्षक, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भी साथ रहे । नारी बंदी वास महिला जेल गेट पर पार्क में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया । जेल में पाकशाला , कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की क्लास , ओ डी ओ पी के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग, वन जेल वन प्रोडक्ट के अंतर्गत एलईडी बल्ब निर्माण यूनिट का निरीक्षण किया सभी रोजगार परक कार्य के प्रशिक्षण की प्रशंसा की गई । अस्पताल , बंदी बैरकों , महिला जेल का भी निरीक्षण किया । महिला बंदियों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत बनाए कुशन कवर, चादर की रंगाई , ऊनी टोपी, , मिट्टी से बनी कला कृतियां की प्रशंसा की । बंदियों द्वारा बनाई पेंटिंग को भी देखा । पुरुष बंदियों एवम महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सभी सुविधाएं के बारे में जानकारी ली गई । किसी भी बंदी ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही की गई । जेल में बने अमृत उद्यान, जेल की विशेष भोजन व्यवस्था , सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की गई । निरीक्षण के दौरान जेल में संचालित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा विस्तार से बताया गया ।
पी एन पांडेय , वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा भी नीतिगत मामलों की विस्तार से जानकारी दी गई ।








