नगर पंचायत चायल में मेरी माटी मेरा देश के तहत एकत्र की गई मिट्टी

कौशांबी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत चायल के वार्ड नम्बर नौ कृष्णा नगर में रैली का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर मेरी माटी-मेरा देश के तहत एक मुट्ठी पवित्र मिट्टी व अक्षत अमृत कलश में प्राप्त किए।
अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में सभासद, कर्मचारियों और नगर की जनता ने एक रैली के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी। देशभक्ति के गीतों के बीच नगर से होते हुए वार्ड नम्बर नौ कृष्णा नगर में घर घर जाकर अक्षत और मिट्टी एकत्रित की गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर अक्षत और मिट्टी अमृत कलश में डाला। अध्यक्ष अमर सिंह और अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश ने लोगों से आह्वान किया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक वार्ड में सभासदों के नेतृत्व और नगर पंचायत के कर्मचारी व जनता के साथ घर-घर जाकर अक्षत और मिट्टी का संग्रह किया जायेगा। इसको पुन: निर्धारित तिथि के अंतर्गत इन अमृत कलशों को नगर पंचायत कार्यालय में भव्य रैली के माध्यम से लाया जायेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More