यूपी के
औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में कलेजे के टुकड़े ने संपत्ति विवाद के कारण माता पिता की कुल्हाड़ी से मारकर की थी निर्मम हत्या।हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र हुआ था फरार।पुलिस ने आरोपी कलयुगी पुत्र और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए दी जानकारी।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी दिबियापुर में कलयुगी पुत्र द्वारा माता-पिता की संपत्ति विवाद के चलते की थी हत्या। हत्या करने के बाद आरोपी कलयुगी पुत्र मौके से फरार हो गया था।15 सितंबर को सुबह छोटे बेटे सर्वेश राजपूत के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई की बड़े भाई रमाकांत ने माता-पिता की हत्या कर दी है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिझाई पुल कंचौसी नहर के पास आरोपी अपनी बीवी का इंतजार कर रहे कर रहा हैं और कहीं भागने की फिराक में है पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पुत्र ने बताया कि पिताजी सारी जमीन दो भाईयों के नाम कर रहे हैं इसी बात पर क्रोध में आकर हमने अपने माता-पिता की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 14/15सितंबर की रात्रि में एक घटना की गई थी जिसकी सूचना सुबह 6:00 बजे उमाकांत पुत्र श्यामलाल निवासी पुराने दिबियापुर गांव के रहने वाले है इन्होंने सूचना दी थी कि उनके भाई ने माता-पिता की हत्या कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम लगाई गई। पता चला था की आरोपी प्रदेश से भागने वाले हैं मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बिझाई पुल कंचौसी नहर के पास पड़ता है। वहां पर अपनी बीवी का इंतजार कर रहा हैं वहां से भागने वाले है।14 तारीख को दिन में जहां पर माता-पिता सोते थे उसके आसपास कुल्हाड़ी छुपा दी थी। इनका पूरा मन था कि आज ही रात में माता पिता की हत्या कर देंगे और इन्होंने मिलकर दोनों ने यह प्लान किया था और रात में घटना करके वहा से फरार हो गए । दिबियापुर थाना टीम द्वारा इनको गिरफ्तार किया गया है। डबल मर्डर का इनपर आरोप था इसलिए इनपर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इनकी जो मां थी वह सगी नही थी पहले मां के 6 बच्चे थे तीन बेटे और तीन बेटियां है।इनके पिताजी सारी जमीन दो लड़कों के नाम कर रहे थे और इनको इनकी पत्नी को हिस्सा नहीं देना चाहते थे घरेलू कलह इनका अपनी सास के साथ नहीं बनती थी महिला की जिसके साथ जिसके तहत इन्होने घुस्से में आकर घटना कारित की। कुछ साल पहले भी बताते की इनके पिताजी ने एक प्लांट और बेचा था वह लगभग 40 लाख का बिचा था। इनका कहना है कि उसमें इनको हक मिलना था लेकिन हक नहीं दिया जिससे ये लोग बहुत ही क्रोधित थे इस कारण घटना को कारित किया।






