जिले के अधिकारियों से नही मिला न्याय, आयुक्त से लगाई गुहार

कौशाम्बी

जिले में अधिकारियों के नकरापन के चलते न्याय नहीं मिल पाने पर अब जिले में बड़ी संख्या में फरियादी पड़ोसी जनपद में मंडल मुख्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायती दर्ज कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां सरसवां विकास खण्ड के भगवतपुर गांव के संत शरण के पुत्र प्रकाश दुबे ने संयुक्त विकास आयुक्त को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में सरकार के द्वारा जो धन गांव के विकास के लिए दिया गया था ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के मिली भगत से पैसे को हड़प लिया है। शिकायत के बाद भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही। आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्होंने गांव में नियमों के विरुद्ध फर्जी तरीके से बिना काम कारण पैसा निकालने की शिकायत किया था जिसकी जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी को मिली पीड़ित का आरोप है कि बिना गांव गए कार्यक्रम अधिकारी ने प्रधान से मिली भगत करके रिपोर्ट लगा दिया मामले की शिकायत जब पीड़ित ने संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज से किया तो शिकायत को देखकर वह आग बबूला हो गए उन्होंने कहा कि इस तरह की कमी करने वाले अधिकारी के खिलाफ तो कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान व अधिकारी के खिलाफ जांच कराए जाने का आदेश जारी कर दिया है। जैसे ही इस बाबत खबर जिला कार्यक्रम अधिकारी को मिली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्राम प्रधान को जिला मुख्यालय बुलाकर उच्च अधिकारियों से मेलजोल करने का सिस्टम बढ़ाना शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि मामले में दोषी प्रधान खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच होती है या अधिकारी फिर से मिली भगत कर मामले को दबाने का प्रयास करते हैं….!!!

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More