सर्राफा व्यापारी के लुटेरों और SOG पुलिस टीम से हुई मुठभेड़,SOG प्रभारी बाल बाल बचे,4 बदमाश अरेस्ट,2 घायल,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्राफा व्यापारी के लुटेरों और SOG पुलिस टीम से हुई मुठभेड़,SOG प्रभारी बाल बाल बचे,4 बदमाश अरेस्ट,2 घायल

कौशाम्बी जिले में से चार दिन पूर्व चरवा थाना क्षेत्र के टीका के पूरा स्थित बाग में सर्राफ़ा व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशो और जिले की SOG और पुलिस टीम के साथ देर रात मुठभेड़ हुई है,मुठभेड़ के दौरान बदमाशो की फायरिंग में SOG प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है और चरवा थाना प्रभारी को छूते हुए गोली निकल गई है,हालांकि इसमें कोई घायल नही हुआ है,जबकि 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए है, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में दो बदमाशो को गोली लगी है,घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के गुंगवा बाग के पास की है जहा SOG पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में विजय सोनी निवासी रीवा मध्य प्रदेश के हाथ एवम आशीष निषाद निवासी तेलियरगंज प्रयागराज के पैर में गोली लगी है, वही सूरज पासी निवासी समसपुर चरवा और राहुल पासी गोलमवा पूरामुफ्ति सहित 4 बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चार दिन पूर्व एक सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना हुई थी,जिसमे शामिल बदमाश माल के बंटवारे के लिए एक बाग में एकत्रित हुए थे,सूचना पर SOG और पुलिस किंतीम ने घेराबंदी की,पुलिस को देखकर बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी,जवाबी फायरिंग में दो बदमाशो को गोली लगी है,लूट की घटना में शामिल अन्य दो लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है,इन बदमाशो के पास से लूट का सारा सोने चांदी के आभूषण और रुपया एवम इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद किया गया है,बदमाशो के पास से अवैध तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किया गया है,घायल बदमाशो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इनका इलाज कराने के बाद आगे की विधि कार्यवाई की जायेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें