प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज,

नव-निर्मित किसान कल्याण केन्द्र तथा प्राथमिक विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री कारागार  सुरेश राही जी ने आज निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज बनपुकरा, नव-निर्मित किसान कल्याण केन्द्र सौंरई खुर्द तथा प्राथमिक विद्यालय व ऑगनबाड़ी केन्द्र सौंरई खुर्द का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
मा0 प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन राजकीय डिग्री कॉलेज के निरीक्षण के दौरान परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित की जाय। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को भी दूर कराने तथा परिसर में स्थित वृक्षों को संरक्षित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को माह नवम्बर-2023 तक निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दियें।

(2)

प्रभारी मंत्री ने रू0 80 लाख की लागत से नव-निर्मित किसान कल्याण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बाउण्ड्रीवाल बनवाने तथा इण्टरलॉकिंग लगवाने के भी निर्देश दियें। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को किसान कल्याण केन्द्र शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दियें।

प्रभारी मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय सौंरई खुर्द के निरीक्षण के दौरान सोकपिट बनवाने तथा शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक प्रकार से न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने रसोइयों से वार्ता के दौरान मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चां को प्रदान करने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चां से किताब पढ़वाकर व सवाल कर शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा, शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पायी गई। उन्होंने लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान संतोषजनक स्थिति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए लाइब्रेरी व्यवस्थित करने तथा विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने के निर्देश दियें। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित “शिलाफलकम” पर पुष्प चढ़ाकर वीर सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा भाजपा जिलाध्यक्षा अनीता त्रिपाठी, प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत जितेन्द्र सोनकर एवं अध्यक्ष नरग पालिका परिसद मंझनपुर बीरेन्द्र फौजी उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें