कौशांबी में शख्स की शादी की मन्‍नत पूरी नहीं हुई तो उसने मंदिर से शिवलिंग चुराया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में शख्स की शादी की मन्‍नत पूरी नहीं हुई तो उसने मंदिर से शिवलिंग चुराया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूपी के कौशांबी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां बाजार का रहने वाला 27 वर्षित युवक छोटू ने पूरे सावन के महीने में भैरा बाबा मंदिर में अपनी हाजिरी लगाई। अपनी शादी कराने के लिए भगवान शिव से मन्‍नत मानता रहा। हर दिन वह पूरे विधि विधान से शिवलिंग की पूजा अर्चना करता रहा। पूरा सावन का महीना बीत गया पर उसकी मन्‍नत पूरी नहीं हुई। इससे आहत होकर छोटू ने शिवलिंग को ही चुरा लिया। उसने शिवलिंग को मंदिर के बाहर बांस और पत्‍तों की मदद से ढंक कर छिपा दिया। गांव के कुछ लोग सुबह मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि शिवलिंग चोरी करने में छोटू नाम के शख्स का हाथ है। पुलिस ने जब छोटू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने शिवलिंग चोरी कर मंदिर के बाहर छिपाने की बात स्‍वीकार कर ली। पुलिस ने शिवलिंग को बरामद कर दोबारा मंदिर में स्‍थापित करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी छोटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत एफआईआर दर्ज उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं घटना के बाबत सीओ सदर अभिषेक सिंह ने बताया कि थाना महेवाघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मंदिर से शिवलिंग चोरी हुई है। इस सूचना पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त छोटू को गिरफ्तार कर शिवलिंग को भी बरामद कर लिया गया है। अन्य सभी आरोपो की भी जांच की जा रही है। जांच बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें