कौशांबी
जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड पर लोहिया मार्केट के पास फल चाट आदि के लगने वाले ठेला से लोहिया मार्केट के दुकानदारों समेत तमाम लोग परेशान हैं आधी सड़क तक फल के ठेला लगाए जाते हैं जिससे मुख्य चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है आम जनता के पैदल चलने के लिए बनाई गई फुटपाथ पटरी पर पूरी तरह से फल ठेला वालों के कब्जे हो चुके हैं ग्राहकों और दुकानदारों की बाइक नहीं खड़ी हो सकती है आए दिन झगड़ा लड़ाई गाली गलौज और देख लेने की धमकी पर आमदा हो जाते हैं जिससे लोहिया मार्केट में दुकान लेकर व्यापार करने वाले लोग परेशान हो चुके हैं और लोहिया मार्केट की दुकान लेने वाले लोगों का व्यापार बाधित हो रहा है जबकि अवैध तरीके से ठेला लगाने वाले लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर मालामाल हो रहे हैं डॉ पूजा विश्वास चैन सिंह राहुल केसरवानी कुंदन अंसारी मोहम्मद मुन्तज़िर सहित तमाम पीड़ित लोगों ने जिला अधिकारी को पत्र देकर अवैध तरीके से फल चाट आदि की लगने वाले ठेला को चौराहे से हटाए जाने और उसे बैलाहाई बाजार के तालाब के किनारे फुटपाथ पर लगाए जाने के लिए फरियाद की है लोगों का कहना है कि चौराहे पर आए थे जाम लगता है दुकानदारों का व्यापार बाधित हो रहा है और तालाब के पास सौंदरीकरण करा कर नगर पालिका ने बाजार लगाए जाने का प्रस्ताव बनाया है और फल का ठेला जाने से वहां का विकास होगा।
डीएम सुजीत कुमार से शिकायत की गई थी इस मामले में डीएम ने कहा की जो भी चौराहों पर अतिक्रमण फैला हुआ है या ठेला लगाते हैं उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी इसको लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से जांच कराई जाएगी और ऐसा पाए जान कार्रवाई होगी






