फुटबाल : स्पार्टन हाउस ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी


बेरुवा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में सीनियर ग्रुप के चारों हाउस फ्लेमिंगो, स्पार्टन, टाइटंस और फाल्कन हाउस के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस फ्लेमिंगो हाउस ने टाइटन हाउस पर दो एक से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई, इसी प्रकार स्पार्टन हाउस ने फाल्कन हाउस को परास्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने खिलाड़ी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करके किया। बुधवार को स्पार्टन हाउस के निखिल कुमार और पुष्पराज सरोज ने अंतिम क्षणों में गोल करते हुए टीम को 2-1 से विजय दिलाई। इसी प्रकार तीसरे और चौथे स्थान के लिए फाल्कन और टाइटंस दोनों पूरे टाइम संघर्ष करते हुए दिखे, फॉल्कन हाउस के राधे कृष्णा शुक्ला और सत्येंद्र कुमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल करके अपनी टीम को तीसरे नंबर पर काबिज किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे फ्लेमिंगो हाउस के खिलाड़ी शिवा सिंह ने दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। परंतु आखिरी क्षणों में स्पार्टन हाउस ने 2-1 से विजय हासिल कर प्रथम स्थान अर्जित किया। प्रतियोगिता स्पोर्ट्स टीचर कुलदीप सोनी एवं हसन राजा ने संपन्न कराई। इस अवसर पर जीतेंद्र प्रताप सिंह, अंजना त्रिपाठी, पवन कुमार मिश्रा, मोहम्मद आसिम खान और विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें