बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर इलाज के दौरान मौत

कौशाम्बी

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज के पास सोमवार को बाइक सवार दो भाइयों को बस ने टक्कर मार दिया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मंझनपुर से रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के चरवा निवासी गिरधारी लाल उम्र 16 वर्ष पुत्र लव कुश अपने भाई के साथ बाइक से रिश्तेदारी गए थे सोमवार की दोपहर को दोनों भाई रिश्तेदारी से वापस अपने घर नगर पंचायत चरवा जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार दोनों भाई इमामगंज के पास पहुंचे तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया जिससे दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गयी हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गिरधारी लाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान गिरधारी लाल की मौत हो गई है हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More