पूर्व की भाॅति क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करते सांसद विनोद सोनकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज अपने संसदीय कार्यालय सरसहाल विकास भवन मंझनपुर में शनिवार को जनसुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान लगभग 113 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें लगभग 11 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अबिलम्ब कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान ग्राम म्योहर के बृजभान पुत्र जितेन्द्र सिंह, ग्राम कुतुब आलमपुर के शिव बहादुर अग्रहरी, सरसवां के चन्द्रभान पुत्र स्व0 मोती लाल, शिवमोहन स्व0 सूरजदीन, विधानसभा सिराथू के ग्राम नौढ़िया करेटी के धर्मपाल, विधानसभा चायल के ग्राम रामपुर के इन्द्रपाल पुत्र स्व0 प्यारे लाल आदि दर्जनों लोगो ने राजस्व से संम्बन्धित समस्या के हल के लिये प्रार्थना दिये। उपरोक्त राजस्व विभाग से संबन्धित समस्याओ निस्तारण के लिये सांसद विनोद सोनकर ने संबन्धित उपजिलाधिकारियों को मौके की निष्पक्ष जाॅच कराकर कार्यवाही करने को निर्देशित किये। इसी तरह विकास खण्ड मझनपुर के ग्राम सिरचनपुर की रेखा देवी पत्नी राजू, खोजवापुर की राधा देवी पत्नी अमृज लाल, जयकरन अग्रहरी, विकास खण्ड सरसवा के ग्राम कोरीपुर की आशा देवी पत्नी राकेश, व शान्ती देवी पत्नी मैकूलाल आदि लोगों प्रार्थना पत्र देकर राशन कार्ड बनाने मांग किये। इस पर सांसद कौशाम्बी ने पात्रता की जाॅच कराकर राशन कार्ड जारी कराने हेतु जिलापूर्ति अधिकारी कौशाम्बी को निर्देशित किये। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के राकेश कुमार पुत्र इन्द्रराज, कंचन देवी पत्नी श्री पन्ना लाल, द्रोपती देवी पत्नी मसूरीदीन आदि लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थीगण गरीब व्यक्ति हैं। मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण करते है। ये लोग कच्चे व जर्जर मकान मे रहने के लिये मजबूर हैै। कई बार प्रधानमंत्री आवास के लिये संबन्धित अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जाॅच के दौरान उक्त लोगों को अपात्र कर दिया गया। जबकी उपरोक्त प्रार्थीगण पूर्णरूप से पात्र हंै। इस पर सांसद कौशाम्बी ने नराजगी जाहिर करते हुये मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी को फोन कर आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये।
जनसुनवाई के दौरान डा0 गुलाब कुशवाहा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, सुरेश नागर चैधरी, कमल कुशवाहा, संदीप मिश्रा, महेश लोधी, आर्यबीर लोधी, रानू विश्वकर्मा, मुन्ना पटेल, जज कुमार सोनकर, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें