कौशाम्बी
कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम ककोढा निवासी धर्मपाल मौर्य पुत्र स्वा0
सूरज पाल मौर्य आरएपीएफ के एसआई जीडी के पद पर अहमदाबाद गुजरात में तैनात थे आरएपीएफ में ड्यूटी के दौरान अचानक ह्रदय गति रुकने से धर्मपाल मौर्या की मौत हो गयी उनके शव को आरएपीएफ के अफसर द्वारा उनके गांव पहुंचाया गया आरएपीएफ जवान का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया जवान के शव को देखकर परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे जवान की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा गांव रिश्तेदार परिचित उनके घर पर पहुंच गया और हर आंखें नम थी आरएपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में जवानों की टीम ने कन्धा दिया सलामी के बाद अंतिम संस्कार में हजारों की भीड़ ने नम आंखों से शहीद हुए जवान को भारत माता की जय के उदघोष के साथ अंतिम विदाई दी।
Author: Up Head Line
Post Views: 28






