मासूम बच्चियों की मौत, कैंडल मार्च निकाल आरोपित को फांसी देने की मांग

कौशाम्बी

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौंरई बुजुर्ग में जहरीली टॉफी खाने से तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। एक बालिका का इलाज चल रहा है। बालिकाओं की मौत होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। साथ ही दोषी को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
सौरई बुजुर्ग गांव में बुधवार को छत पर पड़ी जहरीली टॉफी खाने से शालिनी, साधना व वर्षा की मौत हो गई है। वर्षा ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ा था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी शिवशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन बच्चियों की मौत होने से सौंरई बुजुर्ग आसपास गांव के लोग दुखी है व आरोपित के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। सोमवार शाम सौंरई बुजुर्ग गांव से देवीगंज बाजार तक पैदल मार्च निकाला। मार्च में मौजूद लोगों ने हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाए, देवीगंज चौराहे पर पहुंचकर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मासूम बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों ने घटना को अत्यंत दुखद और अमानवीय कृत्य बताया साथ ही घटना में शामिल दोषी एवं साजिश करने वालों के लिए फांसी की सजा की मांग की। मार्च के दौरान पीड़ित पिता राजकुमार, उसका भाई वासुदेव फूट-फूट कर रोए। मार्च में दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी, भाजपा नेता प्रकाश पाल, समाजसेवी नीरज साहू, श्यामू अग्रहरि, बृजेश विद्यार्थी, राजेंद्र अग्रहरि, सुमित आदि लोग रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More