कारागार में बंद बंदी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद

विचाराधीन बंदी अतुल कुमार की इंटरमीडिएट की अंकतालिका प्राप्त होने पर बंदी को मिष्ठान खिला कर बधाई दी गई । बंदी होनहार है जेल में रहते हुए बंदी सीलिंग फैन मरम्मत का कार्य एवम एलईडी बनाने का कार्य पूर्ण रूप से सीख लिया है । बंदी की आगे की शिक्षा – दीक्षा को जारी रखने के लिए स्नातक की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जा रही है । उल्लेखनीय है कि बंदी ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में संपूर्ण परीक्षाएं दी थी किसी भूलवश बंदी को एक विषय में अनुपस्थिति दर्शा दिया गया था जिससे तत्समय बंदी का रिजल्ट रोक दिया गया था । जिस संदर्भ में जेल प्रशिक्षक रामकुमार द्वारा अथक प्रयास करके के बंदी रिजल्ट क्लियर करवाया गया है जिसकी अंकतालिका आज प्राप्त हुई है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बंदी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी । कारापाल अखिलेश कुमार, उपकारापाल मुकेश गौड़, सरोज देवी, कृष्णा कुमारी द्वारा भी बधाई दी गई ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें