ट्रक और बाइक में आमने सामने भिडंत,बाइक सवार तीन घायल,एक युवक की इलाज के दौरान मौत,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में ट्रक और बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई,हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए,घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया जहा एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि दो लोगो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन के पास की है जहा बाइक से मंझनपुर से तीन लोग किसी काम से गए थे और ट्रक के सामने से टकरा गए,टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और उनके सर पर गंभीर चोट आ गई,हादसे के बाद एकत्रित हुई ग्रामीणों की भीड़ ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहा साजिद की मौत हो गई जबकि इरफान और एक अन्य ले हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

बाइक और ट्रक की टक्कर की घटना वहा पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें