मो0 फ़ैज़/कौशाम्बी
यूपी के कौशांबी जिले में बारिश न होने के चलते किसान काफी परेशान है सावन का महीना भी खत्म होने को है लेकिन जिले में बारिश नहीं हो रही है बीच में ऐसा लग रहा था की बारिश जमकर होगी लेकिन एक-दो दिन बारिश होने के बाद बदल एकदम साफ हो गया। तेज धूप होने लगी जिससे किसान काफी परेशान होने लगा ऐसा लग रहा है जैसे गर्मी वाला मौसम है बारिश के दिनों में ठंडा हो जाता था मौसम लेकिन जो आज का तापमान है वह 34 से 38 डिग्री तक बना रहता है इसके बावजूद भी बारिश नहीं हो रही है किसानों ने धान की बियाड़ लगाया था। और बड़े खुश थे कि इस बार मौसम वैज्ञानिक बता रहे थे की बारिश अच्छी होने का अनुमान है लेकिन किसानों ने जो सोचा था वह हुआ नहीं। किसान ने जो खेतो में धान लगाया था वो सूखने लगा और बिजली की भी समस्या लगातार बनी हुई है लो वोल्टेज की समस्या बार-बार लाइट ट्रिप कर जाना जिसके चलते किसान रात में खेत मे रहकर बिजली आने का इंतजार करता रहता है लेकिन लाइट आती जाती रहती है और किसान अपने खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। वही भारतीय किसान यूनियन आरैजनीतिक के जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह चौहान ने कहा कि हम लोग जल्द से जल्द जिले के जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की बात करेंगे और जो हमारे जिले में नहर हैं उन नहरों में पानी छोड़ने को लेकर डीएम से बात करेंगे साथ ही इस जिले को सूखा घोषित होने को के लिए भी हम लोग डीएम से मिलकर ज्ञापन देंगे, और राज्य सरकार से कहेंगे कि जिले को सूखा घोषित किया जाए और किसानों को मुआवजा भी दिया जाए जिससे किसान अपना भरण पोषण कर सके। साथ ही अगर नहरों में पानी जल्द से जल्द नही छोड़ा गया तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।






