77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया ध्वजारोहण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी, 15.08.2023

77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया ध्वजारोहण

 

77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर उदयन सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद कौशाम्बी में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को निरन्तर धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन द्वारा सौंपे गये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने का निरन्तर प्रयास कर आमजन में विश्वास उत्पन्न करें तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान करनें का भी पूरा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी शासन द्वारा संचालित बहुत सी योजनाओं में अच्छे स्थान पर हैं, लेकिन अभी भी और बेहतर से बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। समारोह को अंगद सिंह, भानू प्रताप सिंह, हयात उल्ला चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया तथा रईस अहमद ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिजन अरिमर्दन सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय एवं डॉ0 विश्राम, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी  राहुल देव भट्ट, सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं प्रबुद्ध सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें