कौशाम्बी-मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित – विनोद सोनकर, सासंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर स्पा भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर मंझनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए बताया कि की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की आजादी के 75 साल में इसकी संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष में 12 मार्च 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। देश की स्वतंत्रता के पश्चात आजादी का अमृत महोत्सव अभियान भारत में सबसे बड़ा उत्सव समारोह के रूप में मनाने का प्रयास है। राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले उन सभी बहादुरों को सम्मानित करने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान 9 अगस्त 2023 से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत ग्रामीण स्तर से लेकर खंड जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 2047 की दिशा में अमृत काल के माध्यम से यात्रा की शुरुआत का प्रतीक होगा। 9 अगस्त से ग्राम पंचायत और स्थानीय शहरी निकाय स्तर में से शुरुआत करते हुए देश भर में 5 मुख्य घटकों के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वीरों की नेम प्लेट की स्थापना, सभी नागरिक माटी या दिया हाथ में लेकर पंचप्राण शपथ लेंगे, तथा इसकी एक सेल्फी yuva.gov.in पर अपलोड करेंगे ,वसुधा बंधन स्थानीय प्रजातियों के 75 पौधों के द्वारा अमृत वाटिका का निर्माण होगा, वीरों के बंधन के तहत रक्षा कर्मियों केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों स्वतंत्रता सेनानियों और बहादुरों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा, और राष्ट्रीय ध्वज फहराना और राष्ट्रगान का गायन, स्थानीय स्तर के कार्यक्रमों के बाद ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अनिल सिंह पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल जिला महामंत्री संजय जायसवाल संसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें