भवंस मेहता पीजी कालेज भरवारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भवंस मेहता पीजी कालेज भरवारी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भवंस मेहता पीजी कॉलेज भरवारी में शासन द्वारा निर्धारित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर धर्मेंद्र अग्रहरी के नेतृत्व में कालेज के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

भ्वांस मेहता पीजी कालेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर रूबी चौधरी द्वारा छात्र एवम छात्राओं की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,यह तिरंगा यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ  कालेज से होते हुए भरवारी कस्बे में भ्रमण करते हुए कालेज में पहुंचकर समाप्त हुई।

इस दौरान कालेज के प्रोफेसर विवेक त्रिपाठी निराला,धर्मेंद्र अग्रहरी,स्वेता सिंह,डाक्टर रूबी चौधरी,चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव सहित सभी कालेज के प्रोफेसर और स्टॉफ मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें