सुंदरकांड पाठ कर की गयी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने की कामना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सिराथू तहसील के भदवा गांव स्थित साणा नाथ बाबा कुटी मयश्री राम जानकी मंदिर के सामने हनुमान जी की महाबीरी के साथ श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन शनिवार को किया गया। मंदिर के संस्थापक महंत राजेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बजरंगबली जी व उनके आराध्य श्री भगवान राम चंद्र से सकुशल अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण होने की कामना की गयी।

श्री राम मंदिर अयोध्या के शिलान्यास दिवस पर 5 अगस्त को मंदिर संस्थापक महंत राजेंद्र दास महराज बाबा के निर्देश में भदवाॅ गाँव में साणा नाथ बाबा कुटी में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के संपन्न हुआ। इसमें तमाम भक्त उमड़े। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना की और बबलू तिवारी के द्वारा साणा नाथ बाबा कुटी भदवाॅ में बजरंगबली जी को सिन्दूर चढाया। साणा नाथ बाबा स्वराजी केशरी, परशुराम दल के संस्थापक महंत राजेंद्र दास महराज ने सभी परशुराम दल के ब्राहमणों से निवेदन किया हैं कि आज पाँच अगस्त को श्री राम मंदिर शिलान्यास दिवस पर अपने अपने घरों पर या अपने नजदीकी मंदिरों में जाकर श्री हनुमान चालीसा सुंदर कांड का पाठ अवश्य करें। इससे आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। साथ ही अयोध्या मंदिर का सकुशल निर्माण की आप की शुभ कामना भी होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें