कौशाम्बी
पिपरी थाना परिसर में गुरुवार को व्यापारियों, दुकानदारों और सम्भ्रांत नागरिकों के साथ बैठक हुई। इसमें सीओ ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं पूछी और उनके पूर्ण समाधान के लिए आश्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं मकानों के सामने सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उसकी संपूर्ण जानकारी कैमरे में कैद हो सके।
सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने गुरुवार को पिपरी थाना परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा ले, जिससे सुरक्षा बनी रहें। कस्बे के सर्राफा व्यापारियों एवं अन्य दुकान कस्बे में रात्रि गश्त कराने की मांग की, इसके अलावा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। सीओ ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि से ज्यादा कैश लेकर न चलें। पुलिस सदैव सभी की सुरक्षा को तत्पर है। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि तिल्हापुर मोड़ पर पास ठेला वालों ने सड़क पर कब्जा जमा रखा है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथ पर भी लोग दुकान लगाते हैं। सीओ ने बैठक के बाद इलाके का भ्रमण किया और इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह सड़क की पटरी छोड़कर ही अपनी दुकान लगाएं। यदि दोबारा उन्होंने सड़क की पटरी पर कब्जा किया तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि अगर आप लोगों को कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दें।






