किसानो को राहत देने के लिए राजस्व वसूली और बिजली बिल माफ हो-सुरजीत वर्मा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की सकिपा ने मासिक बैठक में उठाई मांग

किसानो को राहत देने के लिए राजस्व वसूली और बिजली बिल माफ हो….सुरजीत वर्मा

समर्थ किसान पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने की। बैठक में कौशांबी जनपद में बारिश न होने से किसानो को हो रही दिक्कत का मुद्दा छाया रहा। इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि बारिश न होने से किसानो की धान रोपाई नही हो पा रही है और किसान परेशान है। आगे कहा कि बारिश न होने से किसानो की बेहन सूख रही है और किसान भारी सदमे में है और बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं की आमराय थी कि जिला प्रशासन कौशांबी जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करे।

इस अवसर पर मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा ने कहा कि बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है और किसान परेशान है। साथ ही जिन खेतों में धान रोपाई हो चुकी है, उन खेतों में भी बारिश न होने से रोपी गई धान की बेहन सूख रही है। आगे कहा कि ऐसे हालात में कौशांबी जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कर देना चाहिए साथ ही राजस्व वसूली रोककर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के निजी नलकूप का विद्युत बिल माफ कर देना चाहिए। इसी के साथ सुरजीत वर्मा ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी इस संबंध में पहले ही मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से कौशांबी जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग कर चुकी है। आगे कहा कि जल्द ही इस संबंध में समुचित निर्णय नहीं हुआ तो समर्थ किसान पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर फूलचंद्र लोधी, वीरेंद्र तिवारी, शिव सिंह पटेल, अतुल पांडेय, शिव शंकर दुबे, रंजीत सरोज, दुखराज सरोज आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें