वर्दीधारी का आतंक, गरीब ठेलिया लगाने वालों का सामान फेंका दिखाया वर्दी की धमक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशांबी में एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर गरीबो को किस तरह से वर्दी का धौस दिखा रहा है, सरेआम रेहड़ी पटरी दुकानदारों का फल फेंकता नजर आ रहा है.जिससे दुकानदार काफी परेशान भी नजर आ रहे हैं, वही पुलिस अधिकारी उनपर गालियां भी बरसा रहा है. वीडियो वायरल होते ही कौशांबी पुलिस जांच में जुट गई है. DSP का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी.

मामला सैनी कोतवाली के सैनी चौरहा का है। जहां सैनी चैराहा पर पुल के नीचे फुटपाथ पर कुछ फल विक्रेता दुकान लगाकर फलों की बिक्री करते हैं। वह लोग फल बिक्री करके अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। 21 जुलाई शाम लगभग 7:45 मिनट पर सैनी SHO सुभाष चौरसिया अपने हमराहियों के साथ पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह चौरहा पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ फल विक्रेता पुल के नीचे और सड़क पर ठेला लगाकर फल की बिक्री कर रहे हैं। सड़क के किनारे फुटपाथ पर ठेला लगा देख कोतवाल सुभाष चौरसिया का पारा हाई हो गया। इस दौरान उन्होंने वर्दी का रौब दिखाते हुए फल विक्रेताओं के फल को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया और उन्हें जमकर गाली गलौज करने लगे। इंस्पेक्टर ने कहा कि दोबारा अगर यह फल की दुकान लगी तो आप सब लोगो जेल भेज भेज दुगा। जिस समय इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया वर्दी का रौब दिखाकर फल विक्रेताओं के फल को सड़क पर फेंक रहे थे तभी वहां खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो इन दिनों जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा को सौंपी है।

फल विक्रेता रामु सोनकर ने बताया कि स्पेक्टर कह रहे थे कि रोड पर मत लगाइए हम रोड पर लगाते भी नहीं है पुल के साइड में बिल्कुल लगा रहे हैं। रोड से बिल्कुल किनारे में है फिर भी हमारे लोगों का ठेला पलटा या जा रहा है हमारा ठेला पलट दिया जितना फल था वह सब नीचे गिरा दिए भोले पुल के नीचे किसी की दुकान नहीं लगेगी हम रोड के किनारे लगाते हैं हम लोग रोड के बीच में लगाते ही भी नहीं है बीच में तो वाहन आते जाते हैं और गाली गलौज भी कर रहे थे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें