डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में लगाया गया हेल्थ कैम्प

कौशाम्बी

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साअधिकारी के मार्गदर्शन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम B पैरामेडिकल स्टाफ सहित डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बराईसा हेल्थ कैंप के लिए पहुंची प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार के बताए हुए दिशा निर्देशों के हिसाब से विद्यालय में उपस्थित 230 बच्चों का हेल्थ चेकअप किया गया जिसमें सब बच्चों का आंख कान नाक गले हो पूरे शरीर की जांच की गई खास तौर पर इस समय फैल रही बीमारी कंजेक्टिवाइटिस फोकस किया गया जांच के दौरान लगभग 50 बच्चे कंजेक्टिवाइटिस जैसे लक्षणों से पीड़ित मिले 20 बच्चे खुजली से बीमार मिले 10 बच्चे बुखार से पीड़ित मिली कुछ बच्चों को सर्दी की भी दिक्कत थी हेल्थ कैंप के दौरान डॉक्टर अरुण केसरवानी ने सभी बच्चों को कंजेक्टिवाइटिस के बारे में बताया और समझाया कि कैसे इस बीमारी से बचा जा सकता है जैसे एक दूसरे से हाथों का न मिलाना साबुन रुमाल कपड़े एक दूसरे का नहीं इस्तेमाल करना एवं बार-बार आंखों को हाथों से ना छुए एवं दिक्कत होने पर डॉक्टर से मिलकर ही दवा ले इस दौरान कैंप में डॉ आलिमा खातून स्टाफ नर्स रूपा देवी नीरज कुमार नेत्र विशेषज्ञ सुनील कुमार स्कूल के प्रिंसिपल श्री किशन सिंह व्यायाम शिक्षक ओम प्रकाश अधीक्षक अरविंद सरोज आदि मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More