कौशाम्बी
कंजेक्टिवाइटिस नामक बीमारी के इन दिनों काफी लोग शिकार हो गए हैं।मरीजों की आंखें लाल हो गई हैं। इसके इलाज के लिए मरीज स्वयं देसी इलाज करने के साथ ही डाक्टरों के चौखट पर भी दस्तक दे रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के नेत्र रोग अधिकारी *डाक्टर विवेक कुमार* के अनुसार इस मौसम में बारिश न होने के कारण कंजेक्टिवाइटिस नामक बीमारी चारों तरफ फैल गई है। इस बीमारी में मरीजों की आंखें लाल हो जाती हैं। उसमें दर्द भी होता है।मरीज इस बीमारी से काफी परेशान हो जाते हैं।डॉक्टर के अनुसार इस बीमारी के बचाव के लिए लोग अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं। साफ तौलिए का इस्तेमाल करें। अपनी आंखों को आराम से सूखे और साफ तौलिए से पोछें। डॉक्टर द्वारा लिखी गई आई ड्रॉप्स को नियमित रूप से डालें और अपनी आंखों को आराम दें।
*डाक्टर विवेक* के अनुसार इस बीमारी से बचाव के लिए अपनी आंखों को बार-बार न रगड़ें ताकि कोई इंफेक्शन का खतरा न बने। अपने तौलिए, कॉस्मेटिक और अन्य पर्सनल आइटम को दूसरों से शेयर न करें। जब तक आपकी आंखें पूरी तरह ठीक न हो जाए तब तक कांटैक्ट लेंस से ब्रेक लें और किसी भी तरह के धुएं और धूल- मिट्टी से अपनी आंखों को बचाएं।समय समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। डाक्टर से सलाह लें।इसके लिए बचाव ही इलाज है।





