9 साल सेवा सुशासन को गांव गांव रवाना हुई वैन:जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने हरीझंडी दिखा किया रवाना,जनपद के 886 गाव का होगा भ्रमण
कौशांबी। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी देने के लिए मोदी बहन रवाना की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सोमवार को बैंक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष कल्पना सोनकर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीब कल्याण, महिला, बाल कल्याण एवं आधारभूत ढांचे पर अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। जिसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सुशासन की मोदी वैन रवाना की गई है। जो सभी गांवों का दौरा कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएगी।
जनपद सहित प्रदेश व देश में केंद्र की भाजपा सरकार ने गांव गरीब महिला बच्चों एवम किसान कल्याण की योजनाएं लागू कर सुशासन की राह पर देश को आगे बढ़ाया है। जनपद कौशांबी मे 2 लाख से अधिक किसान भाईयो को किसान सम्मान निधि, 80 हजार अधिक पात्र ग्रहस्ती वाली महिलाओ को उज्जवला के मुफ्त गैस कनेक्शन, पीएम शहरी ग्रामीण आवास योजना के तहत लोगो के सर पर पक्की छत, शौचालय, हर घर नल योजना से घर घर में पेय जल पहुंचाने का काम, मछुआ कल्याण योजना से निषाद भाईयो को आवास एवम रोजगार की व्यवस्था की गई। ऐसे ही सैकड़ों काम व देश के गौरव को बढ़ाने वाले राष्ट्रीय नीति पर को केंद्र सरकार ने काम किए है वह जन जन पहुंचाने को मोदी वैन ग्रामीण इलाकों में पहुंच बनाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया, देश के प्रगति व उत्तम शासन के लिए आने वाले समय में भी नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन जन तक पहुंचने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाई गई है। यह जिले के 886 गांव में जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएगी।








