पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा की जांच दल के अगुआ बनाए गए सांसद विनोद सोनकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-

*पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुए हिंसा की जांच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे रिपोर्ट*

*पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतर रहे सांसद को केंद्रीय नेतृत्व ने दी एक और जिम्मेदारी*

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सांसद विनोद कुमार सोनकर को केंद्रीय नेतृत्व ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुए हिंसा की पांच सदस्यीय दल का संयोजक बनाया गया है बता दें कि जांच दल पश्चिम बंगाल में जाकर पंचायत चुनाव 2023 में हुए भारी स्तर पर हिंसा हुई थी जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की जानें गई थीं और सैकड़ों की संख्या में घायल हुए, राजनीतिक गलियारों में इस हिंसा की तीखी प्रतिक्रिया हुई थी, भारी असंतोष को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने वहां पर सांसदों के एक दल को हिंसा और हिंसा से प्रभावित लोगों के जांच करवाने का निर्णय लिया है, पांच सदस्यीय दल में सांसद कौशांबी को संयोजक बनाया गया है अन्य सदस्य के रूप में में सुरेश कश्यप,एस मूनिस्वामी,मनोज राजोरिया,विनोद चावड़ा को शामिल किया गया है उक्त पांच सदस्यीय जांच दल रिपोर्ट तैयार करके अपनी विस्तृत रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे
उक्त आशय की जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पांडे ने दी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें