ज्योति और आलोक मौर्य केस में रील्स और मीम्स बनाने वालों की खैर नहीं, एक्शन के मूड में SDM, दर्ज कराएंगी FIR

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्योति और आलोक मौर्य केस में रील्स और मीम्स बनाने वालों की खैर नहीं, एक्शन के मूड में SDM, दर्ज कराएंगी FIR

पीसीएस ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य मामले में दिन पर दिन नई बातें सामने आ रही हैं। ज्योति और आलोक के बाद मनीष दुबे का मामला जब उछला तो सोशल मीडिया पर रील्स और मीम्स की मानो बाढ़ आ गई। ज्योति-आलोक को लेकर लोगों ने सैकड़ों वीडियो और मीम्स बना डाले। इतना ही नहीं ज्योति और आलोक को लेकर कुछ अश्लील गाने भी बनाए गए। इसको लेकर एसडीएम ज्योति मौर्य पर अब एक्शन मूड में आ गई हैं। ज्योति मौर्य इन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ज्योति मौर्य ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ वह एफआईआर दर्ज कराएंगी।
पति आलोक मौर्य पर टिप्पणी करते हुए एसडीएम ज्योति ने कहा, बाहर वालों के बारे में ज्यादा क्या कहूं, जब घर वालों ने ही घर की बात को दुनिया वालों के सामने ला दिया है। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा, जिन घर वालों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था, उन्होंने ही दुनिया के सामने अपना और मेरा तमाशा बना दिया। पति के समझौता करने वाले बयान पर एसडीएम बोलीं, मेरे पति ऐसा चाहते हैं पर कोई बाहर वाला यह नहीं जानता कि मेरे साथ क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि एक महिला चाहें वो नौकरी करती हो या नौकरी नहीं करती हो पर उसकी अपनी इज्जत होती है।
मैंने आलोक से अलग होने का फैसला लिया है। इसको लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। टीवी चैनल से बातचीत के दौरान ज्योति ने आलोक और उसके परिवार पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आलोक के परिवार की प्रताड़ना का शिकार सिर्फ मैं ही नहीं मेरी जेठानी भी हो चुकी हैं। एसडीएम ने आरोप लगाते हुए कहा, आलोक के परिवार ने अपने बड़े बेटे विनोद मौर्य की शादी भी झूठ बोलकर की थी। एसडीएम ने बताया मुझसे भी झूठ बोलकर शादी की गई थी। शादी के समय मुझे बताया कि था कि आलोक एक ग्राम पंचायत अधिकारी हैं लेकिन वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निकले।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें