चायल बीआरसी में आधार कार्ड बनाने और सुधार के नाम पर हो रही वसूली

कौशाम्बी

*उत्तर प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नए-नए नियम लागू कर रही है, वहीं ब्लाक संसाधन केन्द्र में संचालित केंद्र के संचालक आधार कार्ड बनाने और उसमें संशोधन के नाम पर लोगों से कमाई का नया हथकंडा अपना रहे हैं। आधार कार्ड बनाने और सुधार के लिए बीआरसी को जिम्मेदारी तो दी गई है, लेकिन वहां पर सुविधा देने के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है*।
*आरोप है कि बीआरसी चायल में आधार कार्ड बनाने और सुधार करने के नाम पर से 150 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं।सुविधा शुल्क न देने वालों को टालमटोल कर वहां से भगा दिया जाता है।सोमवार को आधार कार्ड में सुधार कराने चायल के अफाक अहमद ने बताया कि वह आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए केन्द्र पहुंचे तो संचालक ने 200 रुपये की मांग की। आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए पांच दिनों से बीआरसी का चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन, सुधार नहीं हो पा रहा है। पैसा अधिक देने पर बिना नियम के नंबर काट कर आधार बना दिया जाता है।इस केन्द्र में आधार में अपडेट और नए एनरोलमेंट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कई चक्कर लगाने के बाद एक संशोधन पर 100 से लेकर 150 से सौ रुपये लिए जा रहे हैं। जो आवेदक रुपये नहीं देता, उसको संशोधन के लिए मना कर दिया जाता है। लोगों के नए आधार कार्ड बनाने के लिए 150 रुपए संचालक ले रहा है। आसपास इलाकों के काफी ग्रामीण आधार बनवाने के लिए इस केन्द्र पर पहुंचते हैं तो उनके साथ जमकर वसूली की जाती है। वहीं आधार कार्ड सम्बंधी काम से आने वाले लोगों से अभद्रता भी की जाती है। संचालकों की मनमानी से लोग परेशान है*

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More