इमाम हुसैन की याद में रक्तदान शिविर आयोजित,शिया धर्म गुरुओं सहित युवाओं ने किया रक्तदान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले नगर पंचायत करारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिया धर्म गुरुओं के अलावा युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।शिविर में सीएमएस डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।रक्तदान शिविर में 29 यूनिट ब्लड जमा किया गया है।

इमाम हुसैन की याद में कई सालों से हुसैनी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है।शनिवार को करारी के अस्करी मैरेज हाल में शिविर लगाया गया जिसमें शिया धर्म गुरु मौलाना ज़मीर हैदर व मौलाना सैय्यद शहाब सलमान रिज़वी ने रक्तदान किया।और उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।मौलाना ज़मीर हैदर ने कहा कि आपके एक यूनिट ब्लड से किसी की जान बच सकती है,और आपका रक्तदान किसी के लिए जीवन दान हैं।शिविर के आयोजक अरशद रिज़वी ने बताया की आज के शिविर में 29 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ है।हमारा प्रयास है कि आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किया जाए।शिविर में पहुंचे सीएमएस सुनील कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें