*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा सर्किल सिराथू के सभी थानों का किया गया अर्दली रूम एवं लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण के दिए गए निर्देश।*
बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा लंबित विवेचनाओं को लेकर सिराथू सर्किल के सभी थानों – थाना सैनी, थाना कोखराज, थाना कड़ाधाम, थाना मोहब्बतपुर पइंसा का अर्दली रूम थाना सैनी पर किया गया तथा सभी विवेचकों को निष्पक्ष, गुणवत्तापरक एवं समय बद्धता के साथ विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। न्यायालय द्वारा जारी एनबीडबल्यू, इनामिया अपराधियो एवं लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिराथू भी मौजूद रहे।
Author: Up Head Line
Post Views: 36






