सीडीओ ने ग्राम बारातफारिक में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की सुनी समस्यायें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम बारातफारिक में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की सुनी समस्यायें

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज विकास खण्ड-सिराथू की ग्राम पंचायत-बारातफारिक में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें।
मुख्य विकास अधिकारी ने चौपाल में ग्रामवासियों को वृक्ष के महत्व की जानकारी देते हुए ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आग्रह किया।
ग्राम चौपाल में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन एवं बृद्धावस्था पेंशन योजना एवं अभ्युदय योजनान्तर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी। इसके साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया।
ग्राम चौपाल में उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुखराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दिलीप पटेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा, खण्ड विकास अधिकारी सिराथू  भावेश शुक्ल, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अवर अभियन्ता लघु सिंचाई सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———–

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें