ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

कौशांबी

सैनी कोतवाली के कनवार अंडर पास के पास दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार मानसिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र झुरी सिंह निवासी ग्राम सभा कनवार थाना सैनी रेलवे अंडर पास से 500 मीटर पूर्व प्रत्येक दिन की भांति आज शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पार अपने खेतों की तरफ जा रहे थे रेलवे ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है,मौके पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें