कौशाम्बी
जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समर बेहद
एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर द्वारा कस्बा मंझनपुर में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई एवं आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग भी की गई तथा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मंझनपुर भी मौजूद रहे।
Author: Up Head Line
Post Views: 35






