तांत्रिक के दरवाजे मे महिला ने खाया जहर खाकर दी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तांत्रिक के घर के सामने जहर खाकर जान दे दी है। दरअसल तांत्रिक मृत महिला के बीमार पति को झाड़ फूंक द्वारा ठीक करने का दावा किया था लेकिन इस दौरान तांत्रिक की बुरी नजर महिला एवं उसकी नाबालिग बेटी पर गड़ गई। आरोप है कि पहले तांत्रिक ने महिला के साथ अवैध संबंध बनाया। इसके बाद उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इतना ही नहीं उसको बंधक बनाकर दुष्कर्म भी किया। मृत महिला ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पिपरी थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी थी। लगभग 4 दिन पहले महिला आरोपी के घर पहुंची और वहीं पर डेरा जमा कर बैठ गई। आज आरोपी के परिजन उसे भगाने लगे तो किसी तरह से मोबाइल फोन पर उसने आरोपी से भी बात किया। मृत महिला बेटी को छोड़ने की बात कहने लगी। लेकिन आरोपी से भी विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर घटना की छानबीन की जा रही है।

वीओ- प्रयागराज के पूरामुफ़्ती थाना क्षेत्र के लाल बिहरा के मदन की काफी दिनों से तबियत खराब थी। परिजनों ने उसका काफी इलाज करवाया लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसके एक रिश्तेदार ने पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के राजू पासी के बारे में बताया कि वाह झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करता है। इस पर मदन को लेकर उसकी पत्नी एवं बेटी निजामपुर पुरैनी गांव के तांत्रिक राजू के घर पहुंच गए। राजू ने झाड़-फूंक से उसको ठीक करने का दावा किया। तांत्रिक ने लगातार कई दिन तक उन्हें अपने घर में रखा। इस दौरान राजू बीमार मदन की पत्नी पर नियत रखा। उसने साजिश के महिला एवं उसकी बेटी को दो से 3 दिन के भीतर बुलाना शुरू कर दिया। पहले तो मां बेटी कई बार राजू के घर आई लेकिन फिर बाद में राजू ने सलाह दिया कि बार-बार आने जाने से अच्छा है कि तुम दोनों मेरे घर पर ही रुको। दोनों तांत्रिक के घर रुक गई। आरोप है कि तांत्रिक ने महिला से के साथ अवैध संबंध बनाने की बात कही। लेकिन महिला ने अवैध संबंध बनाने से मना कर दिया तो उसने कहा कि वह तुम्हारे बीमार पति को नहीं ठीक करेगा। मजबूरी में महिला ने तांत्रिक के साथ अवैध संबंध बनाया। आरोपी तांत्रिक धमकी देकर कई दिनों तक लगातार उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसकी बुरी नियत महिला की नाबालिग बेटी पर भी पड़ गई। 17 जून को वह उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी तांत्रिक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ अवैध संबंध भी बनाता रहा। किशोरी को उसके परिजनों से मिलने भी नहीं देता था। आरोपी तांत्रिक ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिया, जिससे उनका किसी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद महिला इंसाफ के लिए पुलिस से गुहार लगाई। 19 जून को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक राजू समेत उसके तीन भाई विजय, अमर एवं सुरेंद्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत छानबीन शुरू कर दी। महिला रविवार की शाम 4:00 बजे आरोपी तांत्रिक के घर पहुंची और अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए कहने लगी। आरोप है कि तांत्रिक के परिजन उसके साथ गाली गलौज करने लगे। किसी तरह से उसने आरोपी तांत्रिक से भी संपर्क किया तो उसने भी महिला को गाली गलौज करते हुए धमकी दी। नाराज महिला ने तांत्रिक के घर के सामने ही जहर खा लिया। तांत्रिक के परिजनों ने घरवालों को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। परिवार के लोग तांत्रिक के घर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना पिपरी क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी है। इस प्रकरण में जानकारी की गई तो पता चला कि इस महिला का पति बीमार रहता था। बीमारी के दौरान राजू पासी नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई, जो झाड़-फूंक का काम करता था। झाड़-फूंक के दौरान दोनों में आपस में प्रेम संबंध हो गया। महिला उसके साथ रहने लगी। उसके साथ उसकी बेटी भी रहने लगी। इसी दौरान उसकी बेटी से भी राजू का प्रेम संबंध हो गया। 17 जून को उसकी बेटी को लेकर वह भाग गया। इस पर मुकदमा पंजीकृत कर हम लोग विधिक कार्यवाही कर रहे थे। आज पता चला कि पिछले 4 दिनों से यह आकर राजू पासी के यहां फिर से रहने लगी थी। घरवालों ने विरोध किया तो उसने आज हर खाकर आत्महत्या कर लिया है। हम लोग गिरफ्तारी एवं अन्य विधिक कार्यवाही कर रहे हैं।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें