बकरीद मनाने गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

बकरीद मनाने गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में पुलिस चौंकी के पीछे बने मकान में चोरों ने तालातोड़ कर अन्दर दाखिल होकर घर में रखे नगदी , जेवर, सामान सहित लाखों का सामान उठा ले गए, गृहस्वामी के वापस घर पहुंचने पर जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए, घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के पुलिस चौंकी के पीछे की है जहा मुहल्ले के नाज़ीम हुसैन पुत्र मो अजीज़ बकरीद त्यौहार पर अपने गांव बम्हरौली परिवार सहित गए थे, रविवार सुबह जब वो वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, अन्दर सामान बिखरा हुआ पड़ा है ।नाज़िम हुसैन हाईवे सड़क के किनारे मोटर बाइक पार्ट्स की दूकान ठेले में लगाते हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जॉच सुरू किया।

नाजीम हुसैन ने बताया कि घर की अलमारी में 70 हज़ार रुपए नगद, सोने के गहने जंजीर एक, अगुठी 3 , 2 माला, चांदी के गहने में पायल, बिछिया, मोटर बाइक पार्ट्स के सामान सहित लगभग 5 लाख रुपए कीमत के सामान चोर चुरा ले गए हैं।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें