संयुक्त जागरूकता रैली के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

संयुक्त जागरूकता रैली के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ
एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान,
17 से दस्तक अभियान घर घर जाएगी आशा और आंगनबाड़ी की टीम

कौशाम्बी
जनजागरूकता और स्वच्छता व्यवहार के जरिये संक्रामक बीमारियों से बचाव का एक माह का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में शुरू हो गया है । इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग, नगर निकाय विभाग, पशुपालन, आईसीडीएस और कृषि विभाग समेत विभिन्न सहयोगी विभाग और संस्थाएं एक साथ मिल कर बीमारियों से बचाव के कदम उठाएंगी । इसी दौरान 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर घर जाकर बुखार, कोविड, कुपोषित बच्चों, टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ के मरीजों की सूची बनाएंगी । जिलाधिकारी सुजीत कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखा कर शनिवार को अभियान का शुभारम्भ किया । रैली मंझनपुर पीएससी से शुरू होकर चौराहा से होते हुए पुनः मंझनपुर पीएससी पर समाप्त की गई | रैली में स्काउड गाइड के छात्र छात्राएं हाथो में पोस्टर बैनर लेकर नारे लगते हुए, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, नगर पालिका के प्रचार प्रसार वाहन, ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर लोगो को जागरूक किया |

शुभारम्भ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी .सुजीत कुमार कहा कि स्वच्छता से ही बीमारियों से बचाव होगा और इस कार्य में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका हैं । स्वास्थ्य कार्यकर्ता जन जन तक संदेश पहुंचाए कि सफाई के सभी उपाय करके ही लोग बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों के जीवन की रक्षा करने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और सभी को समुदाय के विश्वास पर खरा उतरना है । सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों पर बुखार के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है जिससे लोगों को घर के नजदीक त्वरित इलाज मिल रहा है । यह जानकारी जन जन तक पहुंचाई जानी चाहिए ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी .डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा । लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो अस्पताल के चिकित्सक से ही इलाज कराएं । बुखार के लक्षण दिखने पर आशा कार्यकर्ता की मदद से या स्वयं 108 नंबर एम्बुलेंस पर फोन कर उसके साथ ही अस्पताल जाएं । अपने मन से दवा का सेवन नहीं करना है ।
जिला मलेरिया अधिकारी ने रैली समाप्त के बाद आशाओं को क्षेत्र में कार्य के बारे में जानकारी दी साथ ही बताया कि मानसून शुरू हो गया हैं और घर विजिट के साथ पानी को ड्रेन करने के लिए जरूर बताएं साथ ही किसी भी समस्या के होने पर नजदीकी सरकारी चिकित्सीय सलाह लेने के लिए बताएं |

इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अधीक्षक मंझनपुर बीसीपीएम .अन्य विभाग के लोग नगरपालिका इओ,अधिशाषी अधिकारी, डब्लू एचओ, डीएमसी यूनिसेफ मौजूद रहे।

आशा कार्यकर्ता की अहम भूमिका
मंझनपुर गाँधी नगर कालोनी की आशा कार्यकर्ता मिथलेश कुमारी ने बताया कि विशेष संचारी माह में हम लोग घर घर जाकर लोगो को साफ़ सफाई मच्छरों से बचाव के बारे में जानकारी देंगे | मिथलेश बताती हैं जिसके लिए हम लोगो का ट्रेनिंग भी किया गया हैं | उन्होंने कहा कि संचारी माह के अंतर्गत दस्तक अभियान भी संचालित किया जायेगा जिसमे घर घर जाकर टीबी, बुखार, लेप्रोसी, कुपोषित बच्चे का भी चिन्हीकरण करना होगा |

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More