ईद उल अजहा की अदा की गई नमाज सुरक्षा व्यवस्था के थे इंतजाम

कौशाम्बी की मस्जिदों में आज सुबह 7:00 बजे से ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की जा रही है। भारी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के साथ भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम सुजीत कुमार एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी समर बहादुर सिंह, एसडीएम सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स भी मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More