जिला विकास अधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला विकास अधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

जिला विकास अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ने सम्भव अभियान के अन्तर्गत सैम एवं मैम बच्चों का चिन्हांकन कर स्वास्थ्य जॉच के बाद अति कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिकारियों को गोद लिए गये ऑगनबाड़ी केन्द्रां का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा पोषण टै्रकर पर फीडिंग कार्य में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। विकास खण्ड सरसवां में अन्य विकास खण्डों के सापेक्ष सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सीडीपीओ सरसवां को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा के दौरान सभी सी0डी0पी0ओ0 को बी0डी0ओ0 एवं ए0डी0ओ0 (पंचायत) के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत सुविधाओं-पेयजल व विद्युत कनेक्शन आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुरेश कुमार गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें