How long can vegetables be stored in cold storage Tomato price hike

हाइलाइट्स

भारत में सब्जियों के दाम में अनिमित उतार चढ़ाव स्थायी समस्या बनते जा रहै हैं.
सब्जियों का बहुत ज्यादा दिनों तक सुरक्षित भंडारण नहीं किया जा सकता है.
सब्जियों का भंडारण उनके सही प्रबंधन के काफी बचत कर सकता है.

इन दिनों भारत में टमाटर के भाव बहुत तेजी से बढ़ गए हैं. कई शहरों में ये भाव 100 रुपये किलो के भी पार हो गए हैं. लेकिन कुछ ही दिन पहले किसानों के टमाटर के भाव तक नहीं मिल पा रहे थे . वे टमाटर को फेंकने को मजबूर हो रहे थे. अब हालात उलट हैं, आपूर्ति की संकट हो गया है क्योंकि देश के कई हिस्सों में फसल खराब हो गई है.  सामान्य तौर पर टमाटर कोल्ड स्टोरेज में रखने से इस तरह के आपूर्ति के संकट से बचा जा सकता है. लेकिन आखिर क्या टमाटर और अन्य सब्जियों को कोल्ड स्टोरेज में रखा जा सकता है अगर हां तो कितने समय तक?

एक नहीं कई हैं समाधान?
बताया जा रहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का फायदा किसानों को तो नहीं मिल रहा है, बल्कि इसका लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं. जिसका कोई उचित कारण नहीं है. सब्जी का उत्पादन या बुआई का प्रबंधन भी समाधान का हिस्सा है. सरकार को किसानों को गर्मी में टमाटर बोने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए .भंडारण यानि कोल्ड स्टोरेज एक समाधान हो सकता है.

टमाटर के स्टोरेज में चुनौती
कई सब्जियां कोल्ड स्टोरेज में रखी जा सकती हैं. वहीं पहले अगर टमाटर की बात करें तो पके टमाटर को 13 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर कई दिनों तक रखा जा सकता है, लेकिन कम तापमान से भी टमाटर को नुकसान हो सकता है. अलग अलग स्थितियों और उपायों से भंडारण की अवधि अलग अलग हो जाती है.

कितना होता है टमाटर का स्टोरेज
सही तरह से भंडारण ना हो तो टमाटर अगर सही तरह से रखा जाए तो एक से डेढ़ सप्ताह तक टमाटर को बिना कुछ खराबी या कमी के आराम से कोल्ड स्टोरेज में रखा जा सकता है. आमतौर पर सामान्य तरह सेस्टोरेज में रखने पर, अगर उचित नमी की ख्याल रखा जाए और उसे 85-90 फीसद तक रखा जाए तो टमाटर को 4-5 दिन तक आराम से बिना किसी नुकसान के रखा जा सकता है.

India, Food, Research, vegetables, Tomatoes, price hike of vegetables, price hike of Tomatoes, Cold Storage, Cold Storage of Vegetables, Food processing,

टमाटर जैसी सब्जी को बहुत ज्यादा दिनों तक कोल्ड स्टोरेज में नहीं रख सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Shutterstock)

सब्जियों का भंडारण
सब्जियों का भंडारण बहुत संवेदनशील काम . जहां कुछ सब्जियों को फ्रिज में रखने से उन्हें लंबा चलाया जा सकता है तो वहीं प्याज जैसी कुछ सब्जियों को ठंडक से दूर सामान्य किंतु हवा और नमी से बचाने की जरूरत होती है. तो कई सब्जियों के लिए ठंडक ठीक नही होती है.  फ्रिज में रखी जा सकने वाली सब्जियों में ग्रीन बीन, गाजर, मशरूम, मटर, स्प्रिंग ओनियन, ब्रोकली, बतता गोभी या लैटूस जैसी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं.

Tags: Food, India, Research, Vegetables

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More