
तकरीबन 2 साल पहले सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी. मांग की गई थी कि संविधान में दर्ज ‘इंडिया दैट इज़ भारत’ को बदलकर केवल भारत कर दिया जाए. यानी देश का नाम सिर्फ भारत ही रहे. याचिकाकर्ता की चाहते थे कि इंडिया ग्रीक शब्द इंडिका से आया है, इसलिए इस नाम को हटाया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने सुना और याचिका खारिज करते हुए साफ कह दिया कि संविधान में पहले से ही भारत का जिक्र है. ये तो हुई कोर्ट की बात. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कुल कितने नाम हैं ? अब तक किन-किन नामों से जाना जाता रहा है ? इसके पीछे की कहानी क्या है ? आइए हम बताते हैं.
इंस्टाग्राम पर @omjaiswalvns एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें भारत के कुल नाम के बारे में बताया गया है. इसके मुताबिक, अब तक भारत को 9 नामों से जाना जाता रहा है. मसलन जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया. प्राचीनकाल से अब तक इन नामों से भारत को जाना जाता रहा है. इस वीडियो को 6.77 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं. हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं और कई लोग तो नाम जानकर चौंक भी रहे हैं. ये तो हुई नाम की बात, लेकिन इनके पीछे की कहानी क्या आपको पता है? अगर नहीं तो हम बताते हैं.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 14:28 IST






