To avoid the scorching heat in Gorakhpur, boys are diving in the Rapti river – News18 हिंदी

रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर में भीषण गर्मी का सितम जारी है. ऐसे में हर कोई अपने घर में रहना पसंद कर रहा है. बाहर निकलते ही लोगों को कड़कती धूप का सामना करना पड़ रहा है. गोरखपुर मे गर्मी से बचने के लिए युवाओ का एक विडियो भी सामने आ रहा है. जहां गोरखपुर से 10 किलोमीटर दूर खोराबार क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास राप्ती नदी में नहाने के लिए 500 से 800 युवा इकट्ठा हो रहे है.

गोरखपुर के मिर्जापुर पर रोज इकट्ठा हो रहे युवा खूब मजे कर रहे हैं. इस भीषण गर्मी में इससे बढ़िया कुछ और इंतजाम होगा भी नहीं. गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर कम होने की वजह से यह लोग रोज नदी में गोते लगा रहे हैं और भीषण गर्मी से राहत पा रहे हैं. नदी पर पहुंचने के बाद नजारा कुछ अलग ही था कुछ युवा अपनी गाड़ी ही लेकर नदी के किनारे दौड़ा दे रहे हैं तो बाकी गोते लगाकर इंजॉय कर रहे हैं. मानो यह युवाओं के लिए इस भीषण गर्मी में पिकनिक प्वाइंट सा बन गया है हर रोज समय से यह लोग यहां पर पहुंच जाते हैं.

वाटर पार्क जैसा ले रहे मजा

गोरखपुर से मिर्जापुर गांव में नहाने पहुंचे कूड़ाघाट के रहने वाले रवि और खोराबार के विशाल बताते हैं कि हम लोग समय से यहां पहुंच जाते हैं. इस वक्त गर्मी इतनी पड़ रही है कि हम लोग को यहां नहाने में बहुत मजा आता है. यहां करीब 800 लड़के हर रोज नहाने पहुंचते हैं और मजे करते हैं. नदी में जलस्तर कम होने की वजह से खतरा भी कम है. इसलिए हर कोई इसमें नहाकर एंजॉय कर रहा है.

गोरखपुर में नहीं पड़े बारिश के छींटे

गोरखपुर के मिर्जापुर गांव के पास युवा नदी में नहा कर मौज तो कर रहे हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा कारण जिले में पड़ रही भीषण गर्मी है. हालांकि की आस-पास के जिलों में हल्की फुल्की बारिश जरूर हुई है लेकिन गोरखपुर में एक छींटे तक नहीं पड़े. गोरखपुर में आज 27 जून का टेंपरेचर 36 से 37 डिग्री है वही 24, 25 जून को टेंपरेचर 40 से 41 डिग्री तक दर्ज किया गया था यही कारण है कि बढ़ती गर्मी में इन युवाओं को मिर्जापुर के पास नदी में जाकर नहाना पड़ रहा है.

एडीएम एफआर ने लगाई गुहार

नदी में नहाने को लेकर एडीएम एफआर वह प्रभारी आपदा राजेश सिंह ने बताया कि वह लगातार इस बात का गुहार कर रहे हैं कि जो लोग तैरना नहीं जानते हैं वह लोग पानी में नहाने ना जाए और पेरेंट्स की इस बात का ध्यान दें कि बच्चे कहां नहाने जा रहे हैं. उन लोगों से भी अपील की जा रही है जिन्हें तैरना नहीं आता वह पानी में अचानक किसी की मदद करने ना जाए. पहले कुछ लोग को इकट्ठा करें या बांस और रस्सी के सहारे मदद पहुंचाएं. क्योंकि ऐसे में वह अपनी और दूसरे की भी जान जोखिम में डाल देंगे.

Tags: Gorakhpur news, Gorakhpur Rivers, Local18, Uttarpradesh news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More