मेरठ में नर्स से गैंगरेप-ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता के साथ ही करते थे काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल अग्रवाल/मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले दिनों एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नर्स से गैंगरेप और उसे ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हरेंद्र और टिंकू सैनी एनसीआर मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी के पद पर तैनात हैं. उनकी पीड़िता से पहले से जान-पहचान थी. दोनों ने एक दिन मौका देख कर नर्स के साथ गैंगरेप किया और मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने कई बार होटल में उसके साथ रेप किया था. आरोपियों ने उसे इसकी शिकायत करने पर परिवारवालों को जान से मारने की धमकी भी दी थी. तो महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज की है. यहां नर्स के पद पर तैनात एक महिला ने कुछ दिन पहले एसएसपी ऑफिस पहुंच कर अपने साथ गैंगरेप होने की शिकायत की थी. इसमें उसने मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारियों पर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया. पीड़िता ने इस दौरान अपना अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के भी गंभीर आरोप लगाए थे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर खरखौदा थाना पुलिस ने जांच की जिसमें पीड़िता के आरोप सही पाए गये. इसके बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पांची पुल के पास से गिरफ्तार कि है. दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक अश्लील वीडियो हाथ नहीं लगा है. जैसे ही वो सामने आएगा तो आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 11:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें