Tomato Rate Hike: दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल से महंगा टमाटर, 100-120 रुपये प्रति KG दाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली. देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. आलम यह है कि टमाटर की कीमत 100 रुपये पार कर गई है. बारिश और सप्लाई की वजह से टमाटर के दाम बाजार में एकाएक दोगुने हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल से महंगा टमाटर बिक रहा है. दिल्ली एनसीआर में टमाटर 100 से 120 रुपये किलो तक बिक रहा है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पॉश इलाकों और सोसाइटीज में टमाटर 120 रुपये तक किलो बिक रहा है. बढ़ती कीमतों के चलते लोग तड़के में टमाटर कम डाल रहे हैं. बड़ी बात यह है कि दिल्ली एनसीआर में पेट्रोल जहां 96.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं टमाटर इससे 10 रुपये से 20 तक प्रति किलो महंगा बिक रहा है.

क्यों बढ़ी कीमतें
देश भर में भारी बारिश के चलते टमाटर की कीमतें चढ़ी हैं. थौक में दाम दोगुने हुए हैं और इसी वजह से रिटेल में कीमतें बढ़ाई गई हैं. बारिश की वजह मंडी तक सप्लाई में कमी आई है और मांग ज्यादा है. ऐसे में कीमतें बढ रही हैं. हिमाचल और दूसरे राज्यों से टमाटर की सप्लाई कम हुई है. हिमाचल में सोलन और मंडी जिले से टमाटर की सप्लाई होती है.

क्या कहती है सरकार
उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह का कहना है कि टमाटर की कीमतों में इजाफा अस्थाई समस्या है. हर साल इस समय ऐसा होता है. टमाटर बहुत जल्द खराब होने वाला खाद्य उत्पाद है और अचानक बारिश होने से इसकी ढुलाई पर असर पड़ता है.

Tags: Delhi news updates, Tomato crosses Rs 80

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें